Sunday, July 29, 2012

Rahega Pachhtava

दिल से उठती आहों  ने 
कहा मुरझाते गुलाबों से
शिकवा  तुमको है  क्यूँ ?
हाले-दिल  बर्बादों से 


खुद ही  इतराए बागों में 
छिपाया आड़ में काँटों के  
किसी ने न पूछा जब 
चाहत न बने अरमानों के 


न मूरत पर चढ़े 
न मज़ारों पे 
माजरा ये कि गुँथे 
न कभी हारों में 


पथ में बिछे कभी 
न सजे गजरों में 
अपने-अपने न रह़ें 
साथ निभाया परायों ने 


जाते जाते सजा जाना 
धरती को सौगातों से 
रहेगा पछतावा 'रतन'
खेलते रहे अंगारों से     

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!