Thursday, August 15, 2013

SWATANTRATA JAAN SE PYARI HAI

 हम सब भारत के वीर सिपाही 
 जननी भारत भूमि हमारी है 

 राम ,कृष्ण ,गौतम ,कणाद 
 की महिमा सारे जग से न्यारी है 

 उत्तर में हिमालय , स्वर्ग काश्मीर 
 दक्षिण में सागर ,पूरब बंगाल की खाड़ी है 

 विदेशी ज्ञान  पाने को आते 
 महान यहाँ के तपस्वी ग्यानी हैं 

 शिवा , प्रताप की गाथा अमर 
 याद हमको आज जबानी है 

 धीरज धर लो भारत माता 
 तेरी स्वतंत्रता जान से प्यारी है     

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!