+++++++++++++++++
जिधर तेरी जुल्फों का साया नहीं,
अब उधर ही राह है साकी!
छाए हैं बादल दिल के आस्मां में,
पर होती है बरसात नहीं /
जागा मुसाफिर हूँ सारी रात का,
तुझको इस बात का इमकान नहीं,
सितारा- सितारा आस्मां का गवाह है,
घुट गए दिल के अरमान सभी/
आँखों का काजल बहा गालों पर,
पर अलकों का श्रृंगार वही,
जान-बूझ कर तुझे छेड़ते नहीं,
लटें जैसे लतर- ए- हरसिंगार सही/
जिस तक कभी पहुँच सका नहीं ,
तेरी नाक है कुतुबमीनार सही,
हम और करते क्या, आफत में जां,
छान डाला सारा मछलीबाजार वहीं/
सुरूर में ही तुझे प्यार कर बैठा हूँ,
भले करती तू प्यार का व्यापार सही,
महाजनों से तेरा वास्ता, बोल दो,
लौट कर मयखान से चुकता कर दूँगा उधार सभी/
साकी तूने मिलाया था जाम में जहर,
पर फँसा कोई शिकार नहीं,
हम हीं तेरी जद में आ पहुँचे,
मानती नहीं अपने को खतावार सही/
बोझल हो चलीं साँसें अब तो,
किसी खुशबू का मैं तलबगार नहीं,
बेमोल बिकती है जवानी यहाँ,
माल लेना नहीं, हम खरीदार नहीं/
डगमग होती कश्ती अब तो बीच भँवर,
नाखुदा हूँ पर पास पतवार नहीं,
मस्तूल के सहारे बह चला हूँ,
जिधर चले पवन, उधर ही सफर सही /
जज्ब- ए- दिल में हलचल हुई तुझे पाकर,
साहिल पे मिले करते इंतजार सही,
तुम्हारा ही आसरा था मुझे शुरू से,
कर लोगी समझौता भी इक बार सही/
जनम-जनम का मैं तेरा दीवाना,
देख तुझे, शलभ बन क्षार हुआ सही,
तुझे ही दिल ने अपना जान लिया,
कश्ती आ जो साहिल से लगी/
सबक दे गए हमेशा के लिए ,
दे गए अहबाब जो सद्मात सही,
भटकता फिरा सुकूं की तलाश में,
मिला आकर मुझे तेरा साथ सही/
पास आकर तेरे मिट गए थकान सभी,
तुझी से मिले मंजिल के निशानात सही,
उल्झनों भरी जिन्दगी को मिला सहारा
समेटे फिरता काँधे पे अपनी कायनात सही/
पास तेरे मिले मंजिल के निशानात सही/
देख तेरा अपनापन, मदावा- ए- जख्म हुआ,
कोई दवा काम नआई, जो चारागर ने दिया,
हम भँवर से साहिल पे आए तो सही' रतन'
तुम आलिंगनबद्ध होकर मुझे मिले तो सही//
राजीव रत्नेश
"""""""""""""""""""""

No comments:
Post a Comment