Tuesday, September 1, 2026

मेरी आवाज सुनो (१ )

मेरी आवाज सुनो
""""""""""""""
मैं इश्क की बाजी जीतना भी नहीं चाहता,
बस अपने अहसासों को थोड़ा मुकाम देना/

और अगर मेरी मुहब्बत तुम्हारी मंजिल न बने,
तो जाते-जाते मुझे दुआओं का पैगाम देना/

मैं शिकायतों का सफर नहीं लिखूँगा,
तुम बस अपनी यादों का एक जाम देना/

जो किस्मत में लिखा होगा, वही होगा,
मुझे बस अपने दिल में एक शाम देना/

मैं उल्झनों में भी, मुस्कराते हुए भी जी लूँगा,
तुम मेरी खामोशी को कभी इल्जाम न देना/

        राजीव रत्नेश
    ( जान्हवी से आखिरी मुलाकात )

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!