Monday, August 17, 2026

फिर भी उसे मैंने ( कविता )

फिर भी उसे मैंने
+++++++++++

कृश गात, पीत वर्ण, कोमलांगी, सब्ज वसन,
का आडम्बर लिए वह मेरे समीप खड़ी थी/

जाने किस मनोरथ की पूर्णाहुति हेतु,
वह मुझे अपलक देखती मूक खड़ी थी/

मैं जान न सका, कुछ समझ न सका,
कि उसको मुझसे अब क्या चाहिए था/

मेरी लुटी जवानी के बरसों बाद आई थी,
कभी की मेरे गीतों की वह नायिका थी/

वे गीत जिसमें मिलन से ज्यादा जुदाई थी,
अगणित शोलों के बीच नाचती उसकी रानाई थी/

मैंने पूछा भी नहीं, मिलने अब क्यूँ आई थी,
कौन सा भाव हृदय में था, क्या जरूरत थी/

अपने हाथ मेरे ओर बढ़ा, मुझे प्रतिबंधित कर,
अपने होंठ मेरे होठों पे बिठा , हर्षित थी/

आँखों में तरल प्रवाह के साथ, एक सवाल था,
" मुझे क्या भूल गए या वक्त ने तुम्हें भी छला है"/

मैं उसको प्रत्युत्तर भी भला क्या दे सकता था?
मेरे पास अपना कहने को कुछ भी तो नहीं था/

फिर भी उसे मैंने अपने हृदय में स्थान दिया,
जिसमें पहले ही कोई अवस्थित था//

                  राजीव रत्नेश

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!