Friday, August 21, 2026

खुशबू से भरा तेरा आँगन ( गजल )

खुशबू से भरा तेरा आँगन  ( गजल )
+++++++++++++++++++!!!

पहले से जो तू बेमुरव्वत न होती/
गजल मेरी तुझ पर हमलावर न होती/

यकीन कर लो मेरी इस बात का,
जो तेरी मुझसे बगावत न होती/

कारस्तानी- ए- जंग का यह मायने नहीं,
सोचा तुमने जो, तुझसे अदावत न होती/

सलीम से मुहब्बत अनारकली न करती,
मयस्सर उसको हिरासत न होती/

आसमान में धनक की खूबसूरती न होती,
चमन में जब तक बरसात न होती/

साहिल पे पहुँच, मेरी कश्ती थम न जाती,
हाथ में जो ये मजबूत पतवार न होती/

तेरे हुस्न को क्या ही मैं निहारता,
आँख जो तेरी पहले ही अश्कबार न होती/

तेरी- मेरी मुहब्बत परवान न चढ़ती,
जोशे- जवानी न होती, छाती फौलाद न होती/

खुशबू से भरा तेरा आँगन न होता,
बादे- नसीम इतनी गर दिलदार न होती//

           राजीव रत्नेश

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!