Thursday, April 16, 2026

एक बूँद आस की

एक बूँद आस की
---------------

बची एक बूँद आस की
हो गई नेस्तनाबूँद वो भी,
दूर कहीं मुर्गा बोला
जैसे हो गई हो सुबह अभी ही/

चिरैंधी- चिरैंधी बू
आने लगी श्मशान से भी,
हस्ती किसी की आज मिट गई,
दूर से आवाजें आती थीं रोने की/

चील, कौवे नोचे डालते थे
किसी अन्जानी लाश को,
तेरे पिजरें की बुलबुल तड़फड़ाती
किसी तरह कफस से निकल भागती/

नब्ज थमने लगी, साँसें बोझल हुईं
कौन ये पुल से दरिया में कुदा,
मछुआरे दौडे बिन कश्ती- जाल ही,
बचा तो स्याह हो चुका था बदन भी/

मेरी सोन चिरइय्या क्यूँ बदहवास हुई,
हर नजारा आँखों के सामने था उसकी,
साँसों की रफतार थमे तो कुछ बोलूँ,
आखिर एक मासूम नई-नवेली थी वो भी//

       राजीव रत्नेश

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!