Sunday, April 19, 2026

जब- जब सर उठाया ( गजल)

जब जब सर उठाया  ( गजल)
+++++++++++++++++++

सब कुछ लौटा चुका हूँ मय सूद- ओ- ब्याज के/
दिए थे जख्म मुझे जो जाती हुई बहार ने/

लूट के मेरा सब कुछ मुझे राह पे ला दिया,
सौंपी थीं अमानतें जो तुमने प्यार में/

सचेत हो गया हूँ अब तो हर उस शख्स से,
वार किए जिसने मुझ पर बीच बाजार में/

तुमसे या किसी से शिकायत क्या करता,
कुछ न रहा पास मेरे अब अरिव्त्यार में/

मिले धोखे और दगा से तिलमिला गया हूँ,
अब समझा कुछ रखा न था चाँद के इकरार में/

सलामियाँ ही तो तुमसे मिली थीं मुझे फरेब में,
सैकड़ों दीवानों में मैं ही तो था निशाना- ए- दिलदार में/

एक तेरी याद का ही तो सहारा था मुझे,
हर मजार खोदता फिरा तेरे फिराक में/

माना मुझे शिकस्त ओ' मात ही मिली,
जब- जब सर उठाया" रतन" तेरे इस्तकबाल से//

           राजीव रत्नेश

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!