Monday, August 24, 2026

तुझे हमेशा के लिए ही ( गजल )

तुझे हमेशा के लिए ही  ( गजल )
+++++++++++++++++++++

खेल-खेल में ही यह क्या खेला हो गया/
तू मेरी हो गई, थोड़ी देर को मैं तेरा हो गया/

अंगूठी तो पहनाई गई थी आखिर देखभाल के,
तेरी गुड्डी की मेरे गुड्डू से देख झमेला हो गया/

हर कोई जताने लगा तुझ पर दीवानगी अपनी,
मेरे लिए माहौल- ए- महफिल कसैला हो गया/

पिला या न पिला जाम अपने हाथों से मुझे,
फिर भी महफिल में आने का हौसला हो गया/

बरसने लगी थोड़ी गुलाबी भी तेरी आँखों से,
देखो अब मौसम भी आशिकाना हो गया/

हिफाजत तो दिल की सदा की, हर धड़कन के पहले,
लाद के ले जाए शेख जी, ये कैसा माजरा हो गया/

नजर को तो तीरगी का अहसास भी कुछ न था,
बादल गरज उठे तो छाला दिल का अलबेला हो गया/

रस्मो- राह तुझसे हमेशा से रही, तू अकेली कहाँ?
तुझे हमेशा के लिए ही ' रतन ' का सहारा हो गया//

                 राजीव रत्नेश

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!