Monday, August 24, 2026

चाहे अपनेपन से देखो ( गजल )

चाहे अपनेपन से देखो  ( गजल )
+++++++++++++++++++++

तुम्हें मेरा हाल जानने की जरूरत नहीं है/
अपना हाल बताने की मुझे फुरसत नहीं है/

किसी से मिलने की मुझे मनाही नहीं है,
दमे- गुलगश्त मुझे तुमसे उजरत नहीं है/

सलीका- ए- हुस्न अजब है, आँखों से पिलाते हैं,
उनकी जब- जब आँखे अश्कबार मिली है/

आँखो से आँसू गिरें या बह जाए कजरा,
मजबूर थे तुम, तो हमें भी तुमसे मुहब्वत नहीं है/

हजरते- वाइज ने न पीने की हिदायत दी है,
साकी ने भर-भर प्याले पीने की इजाजत दी है/

कहने को तो बड़ी दिलदार, बड़ी सूरमा थी तुम,
मुझे तुझसे कुछ कहने, माँगने की नीयत नहीं है/

दाल में कुछ काला या पूरी दाल ही काली है,
ये मसूर की दाल है हुजूर, कोई उड़द नहीं है/

मुहब्बत में बरबादियाँ तो हमीं दोनों की हुई है,
शिकस्ता बदन जरूर हूँ पर दिल मजरूह नहीं है/

वाइज को समझा, नमाज तो नहीं छूटी है,
भले गले में मेरे कोई तसबीह नहीं है/

तुझसे मिल पाने में भला हिचक मुझको कैसी,
तुझसे मिलने के लिए सनम, हम मशरूफ नहीं हैं/

चाहे अपनेपन से देखो या देखो हिकारत से,
' रतन ' को तुमसे कोई अदावत नहीं है//

             राजीव रत्नेश

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!