गजल--- राजीव रत्नेश' रतन'
जो साकी के पिलाने में अजब- सा नशा होता है,
किसी और के पिलाने में, जाने क्यों वो नशा नहीं होता/
तेरी आँखों से पी ले, उसे पैमाने की क्या चाह,
निगाहों के मयकदे में कोई प्यासा नहीं होता/
तुमको देख कर हम तो अपना होशो-हवास भुला बैठे,
तुमको अपनी नजर का भी शायद नशा नहीं होता/
तेरे रुख्सार की रंगत से बहारें मुस्कराती हैं,
हर गुलशन में ऐसा रंगो- बू नहीं होता/
तेरी बेरुखी को भी हम तेरी अदा ही समझ बैठे,
हर एक दीवाना मगर इतना बावफा नहीं होता/
जाम हाथों में रहा, फिर भी तिश्नगी बाकी रही,
तेरे बिना मयकदे में भी मजा नहीं होता/
हमने चाहा है तुझे, चाहत की हद से भी आगे,
हर किसी के दिल में ऐसा हौसला नहीं होता/
" रतन" को पूछते हो, इश्क में हासिल क्या हुआ,
तेरे जैसा मिले तो फिर कोई गिला नहीं होता/
राजीव रत्नेश' रतन'
""""""""""""""""""""""""""""

No comments:
Post a Comment