Sunday, September 6, 2026

तेरे इंतजार की ( गजल )

तेरे इंतजार की  ( गजल )
+++++++++++++++++

कितनी बेकरार गुजरी मेरी पिछली रात भी/
क्यों इतनी तवील सजा तेरे इंतजार की/

चाँद भी बुझा-बुझा रहा सारी रात भर,
क्या थी उसके दिल में वजह तेरे इंतजार की/

नींद आँखों से मेरी रुठती ही चली गई,
दिल को मिलती ही नहीं कोई दवा तेरे इंतजार की/

लोग समझाते रहे, वक्त सब भुलवा देगा,
दिल ने मानी ही नहीं ये बात तेरे इंतजार की/

दर पे आहट हुई तो लगा तु आ गयी,
फिर मिली खामोशियों से ही सदा तेरे इंतजार की/

एक खत भी न आया तेरी ओर से मगर,
रूह करती रही हर पल दुआ तेरे इंतजार की/

उम्र ढ़लती जा रही, मौसम भी बदलते रहे,
कम हो न पाई मगर ये प्यास तेरे इंतजार की/

' रतन ' किस तरह मुला दूँ, मैं तेरी मुहब्बत को,
जिसमें गुजरी है मेरी हर सुबह तेरे इंतजार की/

                राजीव रत्नेश

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!