Saturday, July 11, 2026

मेरे अँगने में तुम्हारा क्या काम है ( कविता )

मेरे अँगने में तुम्हारा क्या काम है  ( कविता )
++++++++++++++++++++++++++++

जबसे मेरे घर में हुआ पहली बार पदार्पण तुम्हारा,
मुझे याद आया ' मेरे अँगने में तुम्हारा क्या काम है '/

आँगन तो था नहीं, छत पे ले जा तुम्हें नचाया,
गली के मनचलों ने हूँटिंग कर दी, तुम्हें नीचे बुलाया/

जिसकी बीबी मोटी उसका भी बड़ा नाम है,
एक किक लगा दो, फुटबाल का क्या काम है/

जबसे तुम आईं, मुहल्ले में ' गोरिल्ला- युद्ध ' शुरू हुआ,
दो को पकड़ के ' शांति- भंग ' में उनको बंद कराया/

जिसकी बीबी पतली, उसका भी बड़ा नाम है,
खूँटी से लटका दो, हैंगर का क्या काम है/

तुमने दी थी मुझको एक छल्ला अपनी निशानी,
मैं क्या जानूँ, तुम छत पे खड़ी, गली में दिलबर जानी/

जिसकी बीबी लंबे केशों वाली, उसका भी बड़ा नाम है,
पकड़ कर हाथ-पाँव बाँध दो, रस्सी का क्या काम है /

मैं महबूब तेरा, तेरे नाम- रूप का दीवाना,
मैं खड़ा छत पे, बगल की छत से कोई कुदा/

जिसकी बीबी की आँखें झील, उसका भी बड़ा नाम है,
डुबकी लगा लो, जमुना का क्या काम है/

सुनी-अनसुनी बातों से ही दिल को सहारा हो गया,
तूफान आया न आया, नसीब मुझे किनारा हो गया/

जिसकी बीबी चाँद जैसी, उसका भी बड़ा नाम है,
अमावस की रात छत पे सुला दो, चाँदनी का क्या काम है/

               राजीव रत्नेश
        """""""""""""""""""

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!