Saturday, July 11, 2026

तुम सा एक रहनुमा ( गजल )

तुम सा एक रहनुमा  ( गजल )
+++++++++++++++++++

नजरों से गिरा हूँ, दिल में रहा चाहता हूँ/
हर हाल तुम्हें अपना बनाना चाहता हूँ/

प्यार सबसे करता हूँ, तगादा नहीं करता,
सब जानते हैं, मैं क्या चाहता हूँ/

प्यार अगर किसी खेल का ही नाम है,
जिंदगी में खेलना मैं ये जुआ चाहता हूँ/

लिख के मेरा नाम जमीं पर मिटाते तो हो,
अगर हर्फे- गलत हूँ, तो मिटा चाहता हूँ/

ये किस तरफ से आई अजान की सदा,
मैं उधर की तरफ बढ़ा चाहता हूँ/

अगर पहले ही रुक जाता, तो संगम न होता,
मैं तो दरिया हूँ बस बहा चाहता हूँ/

तहरीर लिखने की अदा रास न आई मुझे,
मैं तो बस जमाने के लिए आईना चाहता हूँ/

किसी को प्यार में गच्चा देना, मेरा काम नहीं,
मैं तो खुद जमाने के सितम सहा चाहता हूँ/

दुनिया के ऐशो-आराम, तुम्हें हों मुबारक,
मैं न सितारे, न चाँद, न ये जहां चाहता हूँ/

किसी की मुझे गरज नहीं ' रतन '
बस तुम सा एक रहनुमा चाहता हूँ//

           राजीव रत्नेश
      """"""""""""""""

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!