Friday, March 13, 2026

चर्चा ( नज्म)

चर्चा  ( नज्म)
++++++++++

तुम्हारी सहेलियों में,
चर्चा आम है/
कि तुमने मुझे बोर किया,
अपने इन्हीं गोरे हाथों में,
लेकर औरत का हथियार,
मुझपे वार किया/

मदहोश मुझको किया,
दिखाने को उनको,
तुमने समेटी थी,
निगाहों में हया/
बिखेरी थी अधरों पे,
मृदु मुस्कान,
और बड़े धीरे से,
नश्तर बातों का लगाया था/

पर दिल में तुम्हारे क्या था,
मेरे सिवा न जान सका कोई/
मेरी दुनिया लुटी,
बनी रुस्वाई अभिशाप,
नक्शा- ए- जहन पे तुम्हारे,
उभरती रही तस्वीरे- गैर कोई/

मैंने भी तो किया था,
तुमको बोर/
मेरे दोस्तों में,
चर्चा आम है,
उसी की कसर,
निकाली थी ,
तुमने शायद/
और उसी का ये अंजाम है,
कि तुमने मुझे बोर किया,
मन- मानस के तंतुओं को,
यूँ झकझोर दिया/

कारण साफ है,
जो कुछ भंगिमा में था तुम्हारे/
वो कौन जानता है,
सिवा मेरे- तुम्हारे/
फिर भी-----
तुम्हारी सहेलियों में चर्चा आम है,
कि तुमने मुझे बोर किया//

         राजीव रत्नेश
      ****************

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!