Saturday, March 14, 2026

साकिया! मेरा एक काम कर दे ( कविता)

सकिया मेरा एक काम कर दे
++++++++++++++++++

साकिया! आज मेरा एक कर दे,
अपनी नजर मेरे दिल के पार कर दे/
बहुतों का आज गुनहगार हूँ मैं,
दिले- मासूम को आज तू चाक कर दे/

कभी मोहब्बत की तलाश थी मुझे,
अब इक वफा की बची तलाश है/
एक जाम नहीं काफी साकी मेरे,
दिल में एक अनबुझी प्यास है/

आज कुछ इतना मगरूर हूँ मैं,
चाहे तो तू मुझे नजरों से मार दे/
साकिया! आज मेरा एक काम कर दे,
अपनी नजर मेरे दिल के पार कर दे/

किसी ने हाथ भी थामा था हालाते- गर्दिश में,
वो भी दो रोज के मेहमान बन के आए थे/
आँखों से उनकी झलकती थी वफा,
फरेबों के पर दिल में उनके घुमड़ते साएथे/

मुझे मिसाल न दे हीर और राँझे की,
बस आज तू मेरी जिन्दगी तमाम कर दे/
साकिया! आज मेरा एक काम कर दे,
अपनी नजर मेरे दिल के पार कर दे//

           राजीव रत्नेश
         *************

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!