Thursday, March 19, 2026

दो दिन हँसा के प्यार में ( गजल)

दो दिन हँसा के प्यार में
+++++++++++++++

दो दिन हँसा के प्यार में ये तुमने क्या किया/
माँगी थीं चंद खुशियाँ, तुमने रुला दिया/

चुभने लगी पलक में अब तो चंदा की चाँदनी,
तड़पती रही जुल्फों की कैद में ये जिन्दगी/

खिलने के पहले किसने गुल को मुर्झा दिया,
दो दिन हँसा के प्यार में ये तुमने क्या किया/

लुट गया एक शायर की यादों का सुरमई जहां,
जिंदगी के अँधेरों में खो गईं तुम किस ओर कहाँ/

माँगा था मैंने क्या और तुमने मुझे ये क्या दिया,
दो दिन हँसा के प्यार में ये तुमने क्या किया/

उम्मीद थी क्या, और धोखे के सिवा तुमसे क्या मिला,
किस्मत के भरोसे जो बैठा, उसे कुछ नहीं मिला/

जाने क्यों तुमने जाम में, ये जहर कैसा मिला दिया,
दो दिन हँसा के प्यार में ये तुमने क्या किया//
               /////////////////////

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!