Monday, March 2, 2026

मैंने तेरे प्यार में

मैंने तेरे प्यार में  ( कविता)
+++++++++++++++++

तुमने प्यार पा के क्या पाया, क्या गँवाया?
मैंने तेरे प्यार में सब कुछ दाँव पे लगाया/

चला था सुबह का, रात में तेरे दर पे पहुँचा,
रग-रग में व्याप्त तेरी चेतना ने उठाया/

अंधे- मोड़ के एक्सीडेंट की तरह आ चिपकी थी,
जाने किस अन्जाने ने मुझे अस्पताल पहुँचाया/

तेरी नरगिसी आँखों का झपकाव ही काफी था,
होश में होते हुए भरम तेरी मस्त निगाही का रक्खा/

अन्जाने राहों का राही, आ पहुँचा तेरी बज्म में,
थका-हारा था कब का, तेरी यादों ने कहीं का न रक्खा

बरबस तो कुछ न था, मासूमियत मेरी ही रंग लाई,
तूने अपने साथ अपने बिस्तर पर जो मुझे सुलाया/

बढ़ी उत्तेजना रग-रग में, यूँ ही संचरित होती रही,
मैं तेरे आलिंगन में आया, या बाहों में तूने बाँध लिया/

फुंसू नजारा- ए- हुस्न का कुछ यूँ सर चढ़ कर बोला,
मैं तुझे मना न कर सका, हौले से बस तुझे चूमा/

अलगाव तेरी मस्तानी आँखों से और सह नहीं सकता,
या तो तू मेरी महफिल में आकर मेरे दिल को बहला/

सागरो- मीना से मतलब न रखा, लबे- साकी से निस्बत नहीं,
मैं तेरी राह का दरवेश, कुछ नहीं पास मेरे सिवा दुआ/

किस मोड़ से मोड़ मुड़ कर, तू मेरी राह में आई थी,
मैंने तुझे पहचाना तब ही, जब तूने अपना दुखड़ा 
सुनाया/

कुछ लोगों ने तेरी गलियों का हातिम- ताई समझा मुझे
तेरे शहर के लोगों ने जाने क्या समझ मुझे पत्थर मारा

बदला-बदला सा है ये मौसम, रहनुमाई काम न आई,
सौगाते- सुखन लेकर पहुँचा हूँ, सुनाने को तेरा फसाना

तीरे-नजर की शुआओं से मैं झुलस सा गया हूँ,
लबों से पिला दे साकी, न ले हाथों में जामो- मीना/

सपनों का सौदागर हूँ, मैं बस सपने बेचता हूँ,
तेरी उनींदी आँखों के लिए इक ख्वाब दिखाया/

आज भी महफिल अगर आके तू मेरी आबाद कर दे,
मैं तेरे दर पे लाऊँगा उठा के मयखाने का मयखाना/

बस्ती- बस्ती, जंगल-जंगल, फिरता हूँ तेरी सदा के सहारे,
करता रहा तेरा इंतजार तुफैल कन्दरा- ए- सहरा के सिवा/

शब रूठी, सुबह रुठी, नींदों का सहारा भी झूठा निकला,
हम तुझे क्या बताएँ साकी!, झूठा तेरी नजरों का निशाना निकला/

शबे- मुज्तर में सिर्फ मैंने तेरे आँचल का सायबां चाहा,
इक तुझे ही मैंने सिर्फ जाने- बहारा! खुदा से माँगा/

आज भी जो गर न आएगी, रूठ कर भी क्या करेगा
' रतन',
हालते- पुरशिस में भी बस तेरी नजरों का सहारा चाहा/

                  राजीव रत्नेश
       ट्विन टावर, ग्रेटर नोयडा
                 यू० पी०
       *********************

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!