+++++++++++
हुस्न जब बेनकाब लेता है,
हजारों का हिसाब होता है/
जिनकी नीयत खराब होती है,
उनका खाना खराब होता है//
हमारी सरगोशी
+++++++++++
कितना पाक था प्यार,
सनम हमारे- तुम्हारे दरम्यान,
सुरूर में न आए पी कर,
बोतल पे बोतल शराब/
जब तुम जवां थी, तब तो,
नहीं हुई हमारी नीयत खराब,
आज ढ़लती जवानी में तुम्हारी,
क्यों होगी हमारी नीयत खराब//
****************
सुनना जरा गौर ऐ शाहजादी- ए- महफिल,
तुम्हारे वार से जाने कितनों का कलेजा चाक होता है/
तुम अपनी वफा छोड़कर दुश्मनी पे उतर आती हो,
जब तुम्हारी चलती नहीं, और दिमाग खराब होता है//
****************
अजी! मल्क- ए- तरन्नुम का कहना है,
कि हमारी नीयत ही खराब है/
हम कहते है, कायम रहे कैसे नीयत हमारी,
जबकि आँखों से पिलाई उन्होंने शराब है//
राजीव रत्नेश
+++++++++++++

No comments:
Post a Comment