Monday, June 22, 2026

सब्जा पे आई बहार ( गजल )

सब्जा पे आई बहार  ( गजल )
+++++++++++++++++++

गोल-गोल गोलगप्पे जैसे फूले तेरे गाल /
जूड़े में बाँधा है तूने रेशमी लाल रुमाल /

तेरा इरादा क्या है, आँखों में तेरे डोरे लाल,
ओ छैल- छबीली, तेरा पैरहन जैसे सुर्खाब /

चेहरे पर लटकें काली अलकें तेरी सुकुमार,
मेरी समझ से तू बागों की गुले- गुलाब /

आकर दिल में मेरे, और बढ़ा देती हो प्यास ,
जामे- लब तो देती नहीं, और लगा देती आग /

हवाओं के सफर के रास्ते में, तू गेसू खोल उड़ाए,
तेरे जुल्फों की हिरासत से, मुश्किल से छूटा दिलदार /

है बुखार तुझको, और तू कफ- सीरप मंगवाए,
आ मेरे पास, पास मेरे है अचूक पैरासिटामाल /

जमाना कुछ भी कहे, तू मेरे पास तो आजा,
हाथों से दबा कर अपने दर्दे- सर कर दूँ गायब /

नाक साफ कर दे क्यारी में, रंग-बिरंगे फूल आएँ,
तोड़ ले जो फूल तो शबनम हो जाए शर्मसार /

साफ- सुथरी होकर आजा बाहर, करता मैं इंतज़ार हाल जानने को तेरा, लोग बाहर खड़े बेकरार /

लाइट आन कब हो, आँखों में काटी सारी रात,
पूछा तुझसे जलाने को लाइट, सुना तेरा तकिया- कलाम /

कैसे ' रतन ' तुझे समझाएँ, कि तू मेरे दिल की रानी,
बागों में है तू तो, सब्जा पे जैसे आई हो बहार //

                 राजीव रत्नेश
          """"""""""""""""
अशआर
""""""""
(१) बाली उमर में दिल पर हुस्न का तीर खा गया,
      मुद्दत बाद जख्म भरा, पर निशान छोड़ गया //

(२)  तुझसे मेरा याराना तो काफी पुराना लगे/
       कैसा घाव दिया है कि भरने में जमाना लगे //

(३)   जबसे देखा है तुझको, तेरी सौगातों से घिरा हूँ /
        अक्स मद्दम हो चला है, कि कोहरों से भरा हूँ //

                      राजीव रत्नेश
                   """""""""""""""""""""""

" गोलगप्पे जैसे गालों पर जब लाल रूमाल फबता है/
  रतन के सूखे आँगन में, चंदा की बहार का साज सजता है //"

                    -------------------

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!