Saturday, September 12, 2026

रतन किससे करे गिला ( गजल )

रतन किससे करे गिला  (  गजल )
+++++++++++++++++++++

कब से तू जाने मेरा हमनवा हो गया/
तेरा दिया दर्द ही अब मेरी दवा हो गया/

जिसको समझा था कभी दिल का बड़ा दुश्मन,
वही जाने कब मेरे दिल की सदा हो गया/

तेरी महफिल में मेरा जिक्र हुआ जबसे,
मेरी तनहाई का हर पल भी नया हो गया/

तेरी आँखों ने जो खामोश इशारा कर दिया,
मेरे कहने को रहा क्या, सब बयाँ हो गया/

हमने चाहा था जिसे भूल के जीना लेकिन,
वही चेहरा मेरी साँसों की हवा हो गया/

दर्द देता रहा तू उम्र भर इतना मुझको,
दर्द सहते- सहते दिल भी खुदा हो गया/

मैंने माँगा था तुझसे प्याला शराब का,
तुझे देख कर ही मुझे नशा हो गया/

जलती- बुझती रोशनियाँ तेरी कोठी सजाती रही,
तेरे चीखते जख्मों की मैं दुआ हो गया/

जो गुजर गया फसाना, उसको कुरेदें ही क्यूँ,
जख्म वो भर गया, इक नया दर्द पैदा हो गया/

मस्जिद से अजान सुनाई देती रही,
तेरी चाहत कुबूल हुई, हर सज्दा दुआ हो गया/

फैसला हुआ तो ये हुआ, तू ही मेरी चंदा थी,
तुझसे खुल्लम खुल्ला मिलने का रास्ता हो गया/

कमरे से मेरे गई तो हर तरफ अँधेरा हो गया,
बैठे-बिठाए मेरा तो खसारा हो गया/

तू बिछड़ी क्यों थी मुझसे, इतने दिन मायके रही,
तेरे- मेरे दरमियाँ कहाँ से ये जमाना हो गया/

' रतन ' अब किससे करे अपने फसाने का गिला,
जिससे शिकवा था वही दिल की दुआ हो गया/

              राजीव रत्नेश
         """""""""""""""""

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!