Friday, September 11, 2026

रतन कैसे भुला दे तुझे ( गजल )

रतन कैसे भुला दे तुझे
     --- राजीव रत्नेश

तेरे इंतजार में आँख मेरी नम है,
आ जा कि अब जिंदगी कम है/

तेरे बिना साँस लेना भी क्या साँस लेना,
हर साँस में तेरी कमी का गम है/

जिस राह पे तेरे कदमों के निशाँ थे,
वही राह अब तक मेरी हमदम है/

तू सामने हो तो खानोश हो जाएँ लब,
तेरी आँखों में ही मेरा हर मौसम है/

रात भर कहकशाँ से पूछता रहा तेरा पता,
मेरी तनहाई के चंदा, तुझे किस बात का गम है/

तू लौट आए तो फिर से बहारें आएँ,
तेरे बिन तो ये दिल भी कहाँ हरदम है/

इतना न आजमा मेरी मोहब्बत को,
तेरे नाम से ही अभी दम में दम है/

हमने तो सब कुछ तेरे नाम कर दिया,
अब तेरी सोच में ही मेरा ये जनम है/

तेरी तस्वीर से करता हूँ अक्सर गुफ्तगू,
मेरी खामोशियों में आज भी तेरा भरम है/

तू नहीं है तो हर खुशी लगती है अधूरी,
तेरे आने का यकीन ही मेरा मरहम है/

जिस तरफ देखता हूँ तेरा ही चेहरा दिखता है,
ये मोहब्बत है या आँखों का कोई वहम है/

' रतन ' कैसे भुला दे तुझे इस उम्र के बाद,
तेरी यादों से ही आबाद मेरा ये उपवन है//

           """"""""""""

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!