भूमिका
"जोश कोई नया नहीं है" एक हल्की-फुल्की, शोख़ मुक्त ग़ज़ल है। कवि प्रेम में मिली नई उड़ान और नई बहार का ज़िक्र हास्य के साथ करता है, जैसे टूटे दिल को फेवीक्विक से जोड़ने की बात। हर शेर "मिला" पर ख़त्म होता है, मानो प्रेम ने हर मोड़ पर कुछ नया दिया हो। अंत में 'रतन' कहता है कि यह जोश नया नहीं है, पुराना है।
ग़ज़ल: जोश कोई नया नहीं है
राजीव रत्नेश 'रतन'
मेरे दिल की तड़पन को, इक नया आयाम मिला,
अपने पर तोलने को उन्मुक्त नया आसमान मिला।
खोजने थे मोती गहराई के, समंदर का माप मिला,
अर्थहीन दिल की पगडंडी पर, बहार का साथ मिला।
दिल के ज़ख़्मों का मदावा हुआ, तेरा इलाज मिला,
अपने लिए तो कम गौहर, तेरे लिए बेअंदाज़ मिला।
चटका था शीशा-ए-दिल, जोड़ने को फेवीक्विक मिला,
तुझे पाने का हर नुस्ख़ा, आज़माने को मिला।
जब साहिल पे तू न मिली, समंदर में जाल का सहारा मिला,
गहराई पाने को ऊँचाई से, कूदने का हौसला मिला।
हम तो मर मिटे, तेरी याद कभी न करने की अदा पर,
इक आह के साथ लबों को, तेरा ही नाम मिला।
'रतन' का यह जोश कोई नया-नया तो नहीं है,
कुछ मय आँखों से, बाक़ी नाज़-ओ-अंदाज़ से मिला।
शब्दार्थ
आयाम: दिशा, विस्तार
उन्मुक्त: बंधनरहित, खुला
पर तोलना: उड़ान से पहले पंखों को आज़माना
गौहर: मोती
पगडंडी: पैदल चलने का पतला रास्ता
मदावा: इलाज, उपचार
बेअंदाज़: बेहिसाब, बहुत ज़्यादा
शीशा-ए-दिल: दिल रूपी शीशा
नुस्ख़ा: उपाय, तरीक़ा
साहिल: किनारा
नाज़-ओ-अंदाज़: नख़रे और अदाएँ

No comments:
Post a Comment