गजल--- राजीव रत्नेश' रतन'
कल का वादा कुछ नहीं, ना उम्र की बात आज की रात,
तू रहे बस पास मेरे, हो मुलाकात आज की रात/
जिंदगी है इक मुसाफिर, कब कहीं ठहरी भला,
तू जो ठहरे साथ मेरे, तो है सौगात आज की रात/
है जजीरे तक पहुँच कर नाव मेरी, ऐ सनम,
तेरे हाथों में है पतवार, मेरे जज्बात आज की रात/
तेरी गुदाज बाँहों में सर रख के रोलूँ, क्या- क्या सोचूँ,
बाँह ही तकिया बने, यूँ हो करामात आज की रात/
तेरी नीली आँखों से जब गिरें अश्क भोले-भाले,
काफिया उनको बना दूँ, सज उठे नगमात आज की रात/
आसमाँ पर आज सारा क्या सजा है, देख तो लो,
चाँद-तारे भी सजे हैं, जैसे बारात आज की रात/
ऐ' रतन' मत फिक्र कर तू, कल की चिन्ता छोड़ दे,
प्यार की बूँद- ए मुहब्बत, दिल पे बरसात आज की रात//
""""""""*""*"""""""""*""""""

No comments:
Post a Comment