गजल: राजीव रत्नेश" रतन"
भूमिका
यह हल्की-फुल्की, छेड़- भरी गजल है/ पड़ोस की एक नई, चुलबुली
लड़की को देख कर शायर मनही मन उसके माँ- बाप से रिश्ता जोड़ने
के सपने बुनता है/ जेब की तंगी(" ठन-ठन गोपाल") आड़े आती है,
इसलिए वह उस दिन की राह तकता है, जब लड़की" आजाद- खयाल" होकर अपना फैसला खुद लेगी/ हँसी-ठिठोली के बाद गजल
स्नेह पर खत्म होती है, जहाँ शायर बहू को बेटी- सा आशीर्वाद देता है/
गजल
तेरी मधुर छवि न मुझको यूँ लुभा जाएगी,
गली में पाँव रखेगी, खबर मुझ तक आ जाएगी/
क्या सोच कर तू मुझ पर निशाना साधती है,
पहले ही घायल हूँ, क्या और सता जाएगी/
अपने मुहल्ले की तू मस्त- सी हीरोइन सही,
जो चाहूँ मैं, क्या वही सूरत दिखा जाएगी/
तेरे नाज- ओ- अदा मुझको रिझा न सकेंगे,
शाहजादी, क्या नया गुल तू खिला जाएगी/
अभी नई है यहाँ, शोहरत भी नहीं तेरी,
समझने तक मुझे तू बहुत पछता जाएगी/
किवाड़ रखना बंद, हर दस्तक पे मत खोलना,
वरना बेवजह की आदत तू लगा जाएगी/
तेरी बालकनी से रजनीगंधा महकती है,
तू सोचती है, यह खुशबू मुझे भा जाएगी/
जब भी देखा तुझे, मन में बस यही सोचा,
इक दिन तेरी माँ मेरी समधिन कहला जाएगी/
मुँह-अँधेरे गमले में पानी डालने तू फिर,
क्या आज भी आएगी, क्या मुझे जगा जाएगी/
वालिदैन से मिलने की फिराक में हूँ मैं,
बाप न माने भी तो माँ बात बना जाएगी/
बेटी सी है तू हमारी, सबका मन बहला जाएगी,
मेरी दुआ है, हर कदम पर खुशियाँ तू ही पा जाएगी/
पहले ही मिल लेता, जेब जो ठन-ठन न होती,
" रतन" तकेगा राह, तू जब आजाद- खयाल हो जाएगी/
"""""""""""""""""""

No comments:
Post a Comment