Monday, July 13, 2026

उम्मीद का एक दीप जलाए रखना ( कविता )

हमारी- तुम्हारी आज की यह मुलाकात,
कहीं कल गुम न हो जाए-- यही सोच,
इसे लिखने में समय लगाया/

अपनी आराध्य- देवी के मनोहारी वर्शनों में खोया रहा,
जब चेतना लौटी तो इतना ही समझ आया------
शायद यूँ ही समय गँवाया/

फिर मन ने धीरे से मुस्करा कर कहा-------
जो भाव सच्चे हैं, वे कहाँ मिटते हैं,
स्मृतियों से उन्हें जगाया/

यदि एक भी हृदय उन्हें अपने भीतर स्थान दे दे,
तो कोई भी अभिव्यक्ति कभी गुम नहीं होती---
ऐसा तेरे मन ने मेरे मन को समझाया/

तुम्हारे आँगन में कल की खिली कली आज सिमट जाती है/
या कुछ यादें समय की धूल से आप ही आप अट जाती है/

मुझे लगता है, सब कुछ पाने की जहमत उठाने के बाद भी,
कभी- कभी अपनी ही मंजिल जाने कहाँ स्वयं खो जाती है/

मजबूरियाँ इंसान को कहाँ-कहाँ से नहीं तोड़ के रख देती हैं,
हँसती हुई हसीन आँखो में भी कुछ-कुछ नमी छोड़ जाती हैं/

जिन्दगी भी अजीब खेल खेल जाती है कभी- कभी मेरे साथ,
जीती हुई बाजी भी अपने ही हाथों खुद-ब-खुद हार जाती है/

फिर भी उम्मीद का एक दीप अपने दिल में जलाए रखना ' रतन ',
क्योंकि टूटी हुई, टेढ़ी-मेढ़ी राहों से भी सुबह निकल आती है/.

                राजीव रत्नेश
            --------------------------

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!