जो पेंग तुमने बढ़ाया न होता/
घायल न हो जाता इस तरह,
निशाना नजरों का बनाया न होता/
अपने-आप से भी बिछड़ा न होता,
दिल को तुमने बहलाया न होता/
किसी मोड़ से ये दर्द न हमराह बनता,
वादा अगर तुमने निभाया न होता/
सुकून तो अपनी ही दुनिया में था मुझे,
काश! मुझे ख्वाब तुमने दिखाया न होता/
' रतन ' आज भी मुस्करा रहा होता,
गर इश्क ने तेरे यूँ आजमाया न होता/
राजीव रत्नेश
""""""""""""""""""

No comments:
Post a Comment