Monday, July 13, 2026

तेरी नजरों का निशाना ( गजल )

तेरी नजरों का निशाना  ( गजल )
++++++++++++++++++++

महरुमे- वफा हूँ, वफा चाहता हूँ/
क्या कह रहा हूँ, ये क्या. चाहता हूँ/

रैन-बसेरा ढूंढ़ता, जग में फिरता हूँ,
तेरे तो दिल नहीं है, मैं ठिकाना चाहता हूँ/

हमसाया बने, कोई हमसफर तो हो,
बाकी का सफर, मैं सुहाना चाहता हूँ/.

तुम बन के रह सको तो रहो, नहीं तो,
किसी और ठौर किस्मत आजमाना चाहता हूँ/

मुहब्बत मेरी मजबूरी का ही नाम हो तो हो,
मैं तेरे ही गले में बाहें डालना चाहता हूँ/

जिसकी मर्जी, चाहे तो मुझे आजमाए,
मैं मील का पत्थर हूँ, तेरा पता चाहता हूँ/

लुटाने को मेरे पास बचा कुछ तो नहीं,
पाने को सारा आस्मां चाहता हूँ/

दरवेश हूँ तेरी रहगुजर का मैं, बस तुझे,
अपनी दुआओं से नवाजना चाहता हूँ/

मिल जा मुझसे सदाबहार चमन सी,
तुझे सौंपना रहमते- खुदा चाहता हूँ/

घायल न कर सका ' रतन ' को कोई,
बस तेरी नजरों का निशाना चाहता हूँ

       राजीव रत्नेश
  """""""""""""""""

थाम लिया हो वक्त ने रेल का पहिया जैसे,
और रेल तेरे घर के मुहाने पे उड़ी है/
तेरे आ जाने का इंतजार है उसको शायद,
तुआए तो वक्त चले, रेल आगे बढ़े/

          राजीव रत्नेश
     """"""""""""""""

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!