Sunday, September 20, 2026

चाय के प्याले में धुँआ उठे जैसे ------- गजल

चाय के प्याले में धुँआ उठे जैसे
          --- राजीव रत्नेश

चाय के प्याले में धुँआ उठे जैसे,
मेरी आँखों में भी नशा उठे जैसे/

मुझे दूर से भी पुकारना, मैं तेरे साथ हूँ,
तू दिखे दूर, मगर पास हो जैसे/

हमारी नजदीकी को जमाने ने गलत माना,
तुझे नाम लगा, मेरे लिए रुसवाई हो जैसे/

दरिया किनारे मछलियाँ मिलें भी कैसे,
काँटे में फँसाने वाला बैठा हो जैसे/

मेरा टिफ़िन रोज लाती है साहिल पर,
सोचती है, कश्ती में दूर ले जाऊँ जैसे/

मुहब्बत की गहराई काश! वो समझें,
अफ़साने भी कोई झूठे हुए जैसे/

लोग हाथ की लकीरें यूँ ही पढ़ा करते हैं,
खुद ही लिखा हो, खुद समझें जैसे/

यहाँ तो हर कोई हड़बड़ाहट में है,
हर मकाँ भूतों का बसेरा हो जैसे/

वास्ता देते हो खुदा का तो मुझको,
दिल में तेरे अभी ख़ौफ- ए- ख़ुदा हो जैसे/

सहम- सहम कर इश्क में जीते हैं हम,
जिन्दगी काटना भी अब खता हो जैसे/

          """"""""""""

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!