Monday, May 11, 2026

महफिल में रौशनियाँ कौंधेंगी ( गजल)

महफिल में रोशनियाँ कौंधेंगी  ( गजल)
+++++++++++++++++++++++++

कल लेकर सनम सपनों की बारात आएँगे/
सुब्ह आएँ, शाम आएँ, यूँ ही याद सारी रात आएँगे/

उनको देख दिल तड़पता है, उनके प्यार से,
हाथों में प्याला भर कर वो शराब लाएँगे/

ढूँढ़ेंगे शहर का कोना-कोना, मेरी तलाश में,
नहीं पाया गर, हर कहीं इश्तहार लगवाएँगे/

वो ढूँढंगे मुझे हर कहीं, जल्वा- ए- खुदा है,
कल मुझसे मिलने मेरे घर, मेरे दिलदार आएँगे/

बागों में कलियाँ भी होंगी, गुले- बहार भी होंगे,
वो मुझे वो नग्मा- ए- दिले- खुशगवार सुनाएँगे/

शिकवा भी होता है उनका अदाकारी से सना,
बहार लेकर आएँगे, खुशियों के आबशार लाएँगे/

सुहानी रूत में मेरी खुशबयानी पर वो शरमाएँगे,
सावन में आने का वादा करके, गुलाब लाएँगे/

मुहब्बत के मेरे खास किरदार वही तो हैं,
गर्मी में मेरे साथ घूमने वो नैनीताल जाएँगे/

मुहब्बत की बारीकियाँ भी मुझे वही बताएँगे,
दीवाली में लेकर फुलझड़ी, अनार छुड़ाएँगे/

सामने' रतन' के महफिल में रौशनियाँ कौधेंगी,
हाथों में लेकर सुराही, जब नजरों से जाम पिलाएँगे//

             राजीव रत्नेश
         """"""""""""""""

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!