अभी तक तो तेरी हवेली की ( गजल )
++++++++++++++++++++++++
तू साज है मैं तेरी आवाज हूँ/
तेरे लिए मैं एक जज्ब- ए- खास हूँ/
अंदाजे- महफिल हूँ, माहौले- जश्न हूँ,
साकी के लिए मैं मुरादे- खास हूँ/
तिश्ना- लब हूँ, मुझे तो तेरी ही प्यास है,
आजा पास, तेरे बिना उदास ये रात है/
दिल की आवाज हूँ, दर्दे- खास हूँ,
तू क्यूँ हैरान है, मैं तेरा सब्रे- खास हूँ/
दिल वालों की महफिल में आ गया हूँ,
उमड़ते दिल के दर्दों का अहसास हूँ/
गौरे- तमन्ना हूँ, तेरी मजलिस की बात है,
तेरी हर मतलबे- खास में तेरी ही बात हूँ/
मोहब्बत की कहूँ कि नफरतों की कहूँ,
अपने से जुदा, अपने ही दिल का दाग हूँ/
हैरान हूँ, पशेमान हूँ, क्या बात तुझ में खास है,
नदामत के हैं पलकों में आँसू, लर्जा हर आवाज है/
मुहब्बत की बातों से नावाकिफ था अभी तक,
वैसे तो मैं राँझे, महीवाल से ज्यादे परीशान हूँ/
किस गली में लाई ' रतन ' को ये मुहब्बत भी,
अभी तक तो तेरी हवेली की हसीं शाम हूँ/
राजीव रत्नेश
""""""""""""""

No comments:
Post a Comment