Thursday, September 24, 2026

तेरी मेरी जब मुलाकात होगी-----( गजल )

तेरी- मेरी जब मुलाकात होगी
                  राजीव रत्नेश

किसी तरह सुबह से शाम होगी,
तेरी मेरी जब मुलाकात होगी/

मुझ मुसाफिर की नहीं कोई मंजिल,
जहाँ दिन ढलेगा वहीं रात होगी/

सरे- शाम ही दिल धड़कने लगा है,
तेरी दस्तक नहीं, मेरी आवाज होगी/

जहाँ आखिरी मेरी साँस होगी,
इक नए सफर की शुरूआत होगी/

उम्र को सालों में नापना कैसा,
वो ज्यादा से ज्यादा दो-चार साँस होगी/

डाल को एक बार क्या छोड़ा,
ढूँढता हूँ कहीं बरगद की छाँव होगी/

मैं तेरी हर बात याद कर रोता रहा,
तू मेरी ही कहानी की बात करती होगी/

उम्र की तरह जाए तो चाल बदलनी होगी,
वो अब तक शायद मेरे इंतजार में होगी/

शाम की सलीबों पर मेरे नाम से वो,
कोई न कोई तहरीर उकेरती होगी/

दुश्मनों के बीच मुहब्बत रास्ता ढूँढती है,
कितनी कशमकश में मेरी औकात होगी/

मुकद्दर ने साथ दिया तो यकीन कर,
एक ही तट पर हमारी कश्ती साथ होगी/

कल सहरा थी, समंदर होकर बह निकली,
वो भी तो आखिर घर-परिवार वाली होगी/

किसे खबर है, किससे उसका पता पूछूँ,
सिसकते- सिसकते किस तरफ गई होगी/

मुहब्बत के खेल में अपने लिए हार चुनी,
वजह भी न थी कोई तुमसे हार की/

झील में उतरा चाँद ऐ जाने- गजल!
मेरी तुमसे अब कब बात होगी?

रास्ते चाहे जुदा-जुदा हों ' राजीव ' अपने,
दिल में फिर भी वही मुलाकात होगी/

            """"""""""""""""

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!