Tuesday, May 19, 2026

जिधर तू कहे, उधर चलें ( गजल)

जिधर तू कहे, उधर चलें  ( गजल)
+++++++++++++++++++++

यौवन- तरुवर के पात झड़ चले/
अब भी आ जाओ तो गगन में उड़ चलें/

उड़ गए सब पंछी, डाल पहले छोड़ चले,
अब किसी से दुश्मनी- दोस्ती समझ चले/

याराना था मेरा सारी दुनिया के दीवानों से,
अपने जो थे, छोड़ अकेला, छोड़ जग चले/

बैठे थे जहाज पर, बीच समंदर कहाँ जाते,
उड़कर फिर वापस जहाज पर जम पाते/

संभल जाओ अब भी, सब पहले नाता तोड़ेंगे,
कुंडली मारे बैठी नागिन, कब जाने डस डाले/

मतलब के सब बंदे, इस चार दिन के मेले में,
गया कोई न लौटा, कितने छोड़ हमें अकेले/

संभलना ही तो नआया, एक चोट के बाद दूजी खाए,
उन्होंने वफा न सीखी, मुहब्बत में उनकी हम मिट चले/

दूर से आ रही शहनाई की गूँज, सुन लेने दो,
दिल भरा नहीं, चलो हम भी उधर चलें/

सबका किया भरोसा, कोई भी काम न आया,
अकेले ही आए हैं, अकेले ही अब चलें/

जिधर गए सब, छोड़ यहीं अपनी वीरासत,
तेरी मर्जी के माफिक' रतन', जिधर कहे उधर चलें//

                राजीव रत्नेश
          """""""""""""""""

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!