चलाती तिरछी निगाह से तू कटार
उजले आनन पे काली तिरछी भवें;
हों जैसे तने हुए धनुष पे बांण!
लटें तेरी उलझें ललाट पर;
माथे पे बिन्दी सुकुमार;
नाक में नथ डोले;
होंठ पंखड़ी- ए- गुलाब!
कान में झूमर डोलें
जुल्फ में जुल्फ उलझे;
सागर के सीपी हों जैसे;
आँखें तेरी मोती लागें!
मांग तेरे सूने- सूने;
गले में मोतियन माला सोहे;
पलकों पे आँसू जैसे;
शबनम की बूँदें जैसे!
गाल पे काला तिल बैठा;
चेहरे पे दरबान जैसे;
आँचल बना दुपट्टा धानी;
होने वाली हो बरसात जैसे!
तेरे यौवन का कसाव;
करता चोली से बलात्कार;
चली मस्त नेवेली नार;
सीने में खंजर उतार!
सुबह को चली चमन में;
मस्तानी मदमाती बयार;
कलियाँ चटकने लगीं;
आया बसंत का त्यौहार!
______ राजीव रत्नेश________

No comments:
Post a Comment