Saturday, February 7, 2026

तुझे सुनाने के लिए ( गजल)

तुझे सुनाने के लिए  ( गजल)
++++++++++++++++++

दिल से इक तेरा गम मिटाने के लिए/
क्या- क्या न कीं हिकमतें तुझे भुलाने के लिए/

नजरों में तेरी बेरुखी की लाली छाई जाने कब से?
कहाँ- कहाँ नहीं भटका हूँ, दिल को बहलाने के लिए/

दर्दे- दिल मिट न सका, जख्मे- जिगर भर न सका,
लाख मसीहा ने मरहम दिए मुझे लगाने के लिए/

नींद उड़ी, सुख-चैन गया, दिल बेकरार रहा न रहा,
कोशिश नाकाम हुई, दिल की लगी बुझाने के लिए/

सागरो- मीना से दिल लगाया, लबे- साकी से निस्बत
रखी,
जगह न मिली तेरी महफिल में, जब सर छुपाने के
लिए/

इक सादालौह पर इल्जाम तमाम तुमने धर दिए,
मिला न कोई जो और, तुझको मिटाने के लिए/

खता क्या हुई? छोड़ी जो तुमने रस्मे- उल्फतो- करम,
तुमने ही हाथ बढ़ाया, जाम में मेरे जहर मिलाने के लिए/

महफिल में तुम्हारी चाहत के दीवाने और भी तो थे,
हमीं को क्यूँ चुना था तुमने, निशाने के लिए/

जुम्बिशे- गोशा- ए- लब में, अब वो कशिश न रही,
फिर भी गजल लिखता है" रतन" तुझे सुनाने के लिए/
                  (++++++++++)

दिल में अकेला तेरा ही गम है/
आँख हो गई अब मेरी नम है/
मौत ने दी है, अब थोड़ी मुहलत,
पलट आ कि अब जिंदगी कम है//
             '''''''''''''

रहे- गुमरही पर जाने से पहले इक बार बताया होता/
सारे गिले-शिकवे भुला के, तुझे कलेजे से लगाया 
होता/
तू ही मेरी सात समंदर पार वाली परी थी,
सारे जमाने को ठुकरा कर, तुझे अपना बनाया होता//

                       राजीव रत्नेश
                मुठ्ठीगंज, इलाहाबाद/
                *****************

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!