Saturday, February 7, 2026

मेरे कमरे में सोई है ( कविता)

मेरे कमरे में सोई है  ( कविता)
++++++++++++++++++

मेरे कमरे में सोई है इक चाँद कि किरन/
मेरे पहलू में सोई है, सिमट कर रूप की किरन/

हर क्षण उसका साथ इक नया अनुभव देता है,
उसका इक परिहास मुझको अतिरेक वैभव देता है/
मेरे शाने पे बिखरी उसकी घटा जैसे कुन्तल,
उसका स्पर्श मुझे अनमोल, अतीव गौरव देता है/

सोचता हूँ, पेश करूँ उसको इक नव- सुमन/
मेरे कमरे में सोई है इक चाँद की किरन/

जगत तो सदा रीति-रिवाजों पर ही जीता है,
मगर कोई-कोई सिर्फ व्यवहारों पर ही जीता है/
मैं फकत इतना जानता हूँ कि वह मेरी है,
इसी अहसास पे" रतन" न मरता है, न जीता है/

खुशबू फैली हर तरफ, बदन उसका गुलबदन/
मेरे कमरे में सोई है इक चाँद की किरन//
              ----------

सज-सँवर कर किस दुनिया से तुम आती हो?
बातों से मुझे भरमाती, याद सपने दिलाती हो/
पहलू में बैठ कर तुम भी पिओ और पिलाओ,
मेरी गजल का हर मिसरा पूरा तुम कराती हो//

                   राजीव रत्नेश
           मुठ्ठीगंज, इलाहाबाद/
           ****************

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!