Saturday, February 7, 2026

मैं हूँ दीवाना किसी का ( गजल)

मैं हूँ दीवाना किसी का  ( गजल)
************************

मुझको अपना होश नहीं,
मैं हूँ दीवाना किसी का/

जलता हूँ मुहब्बत में,
मैं हूँ परवाना किसी का/

लुटाता हूँ हस्ती- ए- दिल,
है ये नजराना किसी का/

तारीकी में यूँ शमां जली,
लगा मुस्कराना किसी का/

पैमान- ए- वफा करते हैं पहले,
फिर हमीं से शरमाना किसी का/

कब कौन किस पे हँस दे,
नहीं है ठिकाना किसी का/

आँखों से पिलाते हैं वो मय,
खुला आज मयरवाना किसी का/

सीने पे तीर कई चलते हैं,
चिलमने- मिजगां उठाना किसी का/

ढूढ़ते हैं सभी डायरी में मेरे,
गमे- अफसाना किसी का/

सजा चाहे जो दो, दिल हाजिर है,
ये है हरजाना किसी का/

न हो मुज्तर ऐ' रतन',
सलामत है रहम खाना किसी का//
       -----------

ख्वाबों में तुमको गले से लगा लिया,
पछताया बाद में कि ये मैंने क्या किया/
खुद पशेमां हूँ अपने आप से भी मैं,
कर देना माफ, गर मैंने कुछ बुरा किया//

कल जो वो मिल बैठे, रहनुमा बन के,
हम दिल दे बैठे उन्हें, अपना समझ के//

           राजीव रत्नेश
       मुठ्ठीगंज, इलाहाबाद/
      -----------------

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!