Saturday, February 7, 2026

दिल लगाना, दिल्लगी हो गई है ( कविता)

दिल लगाना, दिल्लगी हो गई है  ( कविता)
+++++++++++++++++++++++++

तेरी सूरत दिल में इस कदर बस गई है/
लगता है मुझे कोई बीमारी बेतरह सध गई है/
हर घड़ी तुझसे मिलने का ही होता है ख्याल,
जाने मुझे कैसी बेहाली आदमकद जम गई है/

तुझसे मुलाकात ही मेरी जिन्दगी बन गई है/
तेरी सूरत दिल में इस कदर बस गई है/

मोहतरिम भी नहीं तू मेरी मगर अब तो,
तू मोहतरिमों से बढ़ कर दिलनशीं हो गई है/
तेरा बातें करना आँखों में आँखें डाल कर,
दिल में मेरे कुछ अजीब सरकशी हो गई है/

उल्फतो- रहम तेरा अब मेरी बन्दगी बन गई है/
तेरी सूरत दिल में इस कदर बस गई है/

तूने रुख से हिजाब हटा जो दिया दफअतन,
दिल में मेरे अजीब सी धुकधुकी हो गई है/
तूने जल्वा भी कुछ ऐसा दिखाया मुझको,
देख कर तबीयत बिल्कुल ही हरी हो गई है/

तू किसी तरह भी, अब तो समझ जा" रतन'',
दिल लगाना अब तो दिल्लगी बन गई है//
            ------------

सर्द हवाओं की थोड़ी छींटाकशी के बीच,
मेरे नयन में तैरता, तेरा सुन्दर, सलोना मुखड़ा/
खूबसूरती बढ़ा देता है, काली अलकों के बीच,
जबीं पर चमकता तेरे इक चमकीला सितारा//    
                 राजीव रत्नेश
          मुठ्ठीगंज, इलाहाबाद/
          """"""""""""""""""

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!