कुर्बान मेरी रौनके- शाम ( कविता)
++++++++++++++++++++++
मेरे घर आया मेरा मेहमान/
उस पर कुर्बान मेरी जान/
करता है बातें मस्ती की,
नजरों से करता है सवाल/
खूबसूरत भी है, दिल जबीं भी है/
मेरे दिल का मुकम्मल यकीं भी है/
इसी सूरत जिन्दगी सँवर जाए,
जन्नत मेरे लिए ये सरजमीं ही है/
मस्त नजर, दहकते रुख्सार हैं/
बागों में खिले जैसे गुलाब हैं/
पहलू में मेरा धड़कता है दिल,
पास उसके प्यार बेशुमार है/
जाते-जाते कर गया' रतन' को सलाम/
उस पर कुर्बान मेरी रौनके- शाम//
राजीव रत्नेश
मुट्ठीगंज, इलाहाबाद/
****************

No comments:
Post a Comment