Sunday, February 1, 2026

रोज-रोज के वादों का क्या?

रोज-रोज के वादों का क्या?
*********************

मेरे दिल की तड़पन को,
एक नया आयाम मिला/

पर अपने खोलने को,
उन्मुक्त आसमान मिला/

खोजने थे मोती गहराई में
समंदर का मुझे माप मिला/

अर्थहीन दिल की पगडंडी पर
खिली बहार का साथ मिला/

दिल के जख्मों के लिए
मदावा हुआ, तेरा इलाज मिला/

अपने लिए तो कम फिर भी
तेरे लिए बिना अंदाज मिला/

खरोंच लगी थी शीश- ए- दिल पे
भरने को मरहम ईजाद किया/

फितरत है ये मेरे दिल की
तुझे पाने को हर तरीका इस्तेमाल किया/

जो तू न मिली मुझे साहिल पे
समंदर में जाकर जाल संभाल लिया/

मोती तो गहरे पानी में ही होता है
ऊँचाई पर जाकर गहरी छलांग लिया/

हम तो मर-मिटे, तेरी इसी अदा पे
न फुर्कत में भी कभी याद किया/

एक सिसकारी के साथ हमने
बस तेरा ही तो इक नाम लिया/

यह भी जोश बस नया-नया है
जो अदा- ओ- नाज का जाम पिया/

रोज-रोज के वादों का क्या" रतन"
" हीरक- जयंती" का तुम्हीं ने आगाज किया/

               राजीव रत्नेश
            -------------

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!