Saturday, February 7, 2026

शायद तुम कल आओ ( नज्म)

शायद तुम कल आओ  ( नज्म)
+++++++++++++++++++

रोज सबेरा,
आशा का इक नया सूरज,
उगा जाता है/
कि कल तुम नहीं आईं,
आज जरूर आओगी,
दिल को दिलासा दे जाता है/

मैं जानता हूँ,
यह सूरज भी डूब जाएगा,
पर मेरा इंतजार खत्म नहीं होगा/
कल फिर नये सूरज,
के इंतजार में,
झील किनारे बैठा रहूँगा/

कंकरियाँ फेंकता रहूंगा,
बैठा हुआ झील के किनारे,
गहरे पानी में तुम्हारा अक्स,
उभरेगा इसी झील में,
तुम पीछे से आकर,
हाथों से अपने,
मेरी आँखें मूँद लोगी/

और मेरे गले में,
बाहें डाल कर कहोगी,
' कबसे बैठे हो?
चलो घर चलो'
पर सूरज तो कब का,
ढल चुका,
पर तुम न आए/

आने वाला हर,
कल का सबेरा,
कराएगा तुम्हारा इंतजार/
जिस तरह बिछड़ी हो,
' शायद तुम कल आओ'
        ---------

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!