Wednesday, February 11, 2026

पूछते हैं तुमसे ( कविता)

पूछते हैं तुमसे ( कविता)
(++++++++++++++++)

पूछते हैं तुमसे जो दिल,
धड़कता है क्यूँ तुम्हारा बार- बार/
शरमा के पलकों की चिलमन,
गिरा घायल क्यूँ कर देते बार- बार//

जफाई तो न देखी थी, तेरी कभी,
वह हमने देखी आज/
पी लेने से मदहोश जो हूँ,
तड़पती क्यूँ बिजली सी बार- बार/

गुनाह हजारों की तू है,
बंदानवाजों का और कत्ल न कर/
साबित हो अपराध तुम्हारा,
तुम पर कोई खुदारा न हो/

चाहते नहीं कातिल करार देना,
तुम्हें, भले कत्ल हुए बैठे हैं/
जल्वागर भी तुम्हें नहीं कहना है,
भले बेहोश हुए बैठे हैं/

मयखाने में तेरे फिसलनदार,
गलीचों पे पायल की छम-छम/
बिन पिए हो जाते हैं मदहोश,
दीवाने सुन कंगन की खनखन/

तीर नजरों का चलता है कैसे?
तेरी आँखों में भरे अफसाने/
हस्ती की इन राहों में अलगाव,
अखरता है तेरा अपने को//

       राजीव रत्नेश
     ++++++++++

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!