Saturday, February 14, 2026

. ये क्या हाल तुम्हारा हो गया

ये क्या हाल तुम्हारा हो गया
+++++-++++++++++++

सूरते-हाल तुम्हारी खस्ताहाल हुई,
तुम्हारे बाप की अकड़ की लाठी छूट गई/

ये क्या हाल तुम्हारा हो गया,
दामन तुम्हारा सिर्फ काँटों से मर गया/

हाले-दिल का ज्यादा ब्यौरा हम क्या देते,
न थी तुमसे लगावट, न थी दिल को आशनाई/

तरजीह जिन्दगी पर तुम्हीं को दिया,
खता हमसे हुई कि दिल तुम पर गया/

             +++++++++

कहना न होगा किस तरह दूसरे के हो गए वो,
जिसके लिए हम बेजार हो गए, बेकार बैठे हैं/
कितना बचाएँ दिल को, सख्त मरहले हैं,
उन्हीं को प्यार कर बैठा हूँ, जो अधमरे हैं//

            ++++++++++++

गफलत में तुम्हें ही पुकारा
             किसी और को न आवाज देंगे/
खंजर दिल में उतार कर देखो
             किसी से न हम फरियाद करेंगे/
हम देवदास को अपनी मुहब्बत
             के फलसफे में किरदार करेंगे,
मंजूर हो तो आ जाना, सबके सामने
            हम तुम्हारी माँग भरेंगे//

          ++++++++++++++

           राजीव रत्नेश
      मुठ्ठीगंज, इलाहाबाद/

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!