Thursday, February 12, 2026

अभिनंदन पत्र

अभिनंदन पत्र
++++++++++
( आयुष्मती सन्नो एवं चिरंजीव गिरीश के शुभ विवाहोत्सव
पर अभिनंदन- पत्र)

सन्नो और गिरीश का परिणय मंगलमय हो
जीवन-पथ दोनों का अति मधुमय हो/

हृदय प्रफुल्लित है हम सबका,
आज यह शुभ अवसर आया है/
जगवन्दन की महत् कृपा ने,
आज बृहत् रूप दिखलाया है/
राम सद्धश हैं श्री गिरीश जी,
सीता रूप है सन्नो सुकुमारी/
दोनों के पावन-परिणय पर आज,
सभी लोग हैं आनंदित भारी/

हल्की मुस्कानों से सँवरती दुनिया ज्योतिर्मय हो,
सन्नो और गिरीश का परिणय मंगलमय हो/

निज पुत्री का वधुरूप देख कर,
प्रमुदित हैं पिता बृजमोहन अपार/
आज पावन-परिणय के शुभ अवसर पर,
गद्गद चाचा जगबहादुर का हृदय विशाल/
स्वागत में भगवती, सतीश और,
राजबहादुर खुश तीनों भाई/
खुशियों का सागर उमड़ा है अपार,
हर्ष की सरिता सबके मन में लहराई/

स्वप्निल आभा में तरंगित जीवन स्वप्नमय हो,
सन्नो और गिरीश का परिणय मंगलमय हो/

प्रेमाश्रु नयनों में भर कर,
होकर मन में सुखी महान,
पिता बृजमोहन आज कर रहे,
युगल- करों से कन्यादान/
कन्या के बहनोई सदानन्द,
विरेन्द्रकुमार और बैठे हैं भगवत् प्रसाद/
रहे वर-वधू की जोड़ी अमर,
मन से देते ताऊ जगमोहन आशिर्वाद/

हर सुव्यवस्थित भावना का आधार निश्छल हो,
सन्नो और गिरीश का परिणय मंगलमय हो/

सुनो सन्नो बहना, आदर बड़ों का करना,
और सबसे हिलमिल कर रहना/
पति की आज्ञा और खुशी का,
ध्यान तुम हमेशा ही रखना/
कि तुम्हारे सुखों का यही है ठिकाना,
वचन सात फेरों के न भूल जाना/
विदा करके पिता ने भी चैन पाया,
सुरक्षा में था अभी तक धन पराया/

महके सदा फुलवारी जीवन तुम्हारा" रत्नमय" हो,
सन्नो और गिरीश का परिणय मंगलमय हो//

                राजीव रत्नेश
            मुठ्ठीगंज, इलाहाबाद/
            *****************

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!