Thursday, February 12, 2026

पूजा के पतवार से ( कविता)

पूजा के पतवार से  ( प्रार्थना)
++++++++++++++++++

खे रहा हूँ नाव भगवन!
तुम्हारी पूजा के पतवार से/
बढ़ रहा इसी आस में,
बचा लोगे मुझे मँझधार से/

मैं तुम्हारे ही सहारे,
चल पड़ा हूँ, तूफान में भी/
लड़ रहा बल पा तुम्हीं से,
इस भयानक धार से/

देखता हूँ स्वर्ग- सुन्दर,
नत नयनों में तुम्हारे/
नाता नहीं अब कोई मुझे,
अब इस संसार से/

जी रहा हूँ क्यूँकि,
मुझको जीवन तुमने दे दिया/
तुम ही कर अब मुक्त सकते,
जिन्दगी के इस भार से//
       -----------

            राजीव रत्नेश
         मुठ्ठीगंज, इलाहाबाद
         *****************

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!