++++++++++++++++++++++++++
साकिया आज मेरा एक काम कर दे/
अपनी नजर मेरे दिल के पार कर दे/
बहुतों का आज गुनहगार हूँ मैं,
दिले- मासूम को तू आज चाक कर दे/
कभी मुहब्बत की तलाश थी मुझे,
अब इक वफा की बची तलाश है/
एक जाम नहीं काफी साकी मेरे!
दिल में इक अनबुझी सी प्यास है/
आज कुछ इतना मगरूर हूँ मैं,
चाहे तो तू मुझे नजरों से मार दे/
साकिया आज मेरा एक काम कर दे,
अपनी नजर मेरे दिल के पार कर दे/
किसी ने हाथ भी थामा था हाले- गर्दिश में,
वो भी दो रोज के मेहमान बन के आए थे/
आँखों से उनके झलकती थी वफा,
फरेबों के पर दिल में उनके घुमड़ते साए थे/
मुझे मिसाल न दे हीर और राँझे की,
बस आज तू मेरी जिन्दगी तमाम कर दे/
साकिया आज मेरा एक काम कर दे,
अपनी नजर मेरे दिल के पार कर दे//
---------------

No comments:
Post a Comment