+++++++++++++++++
देखता हूँ तुझे गमगीन उदास,
तेरे साथ सनम क्या बीत गई है/
तेरे तबस्सुमी लबों पे आज नहीं रंगत,
रुख पे छाई कैसी मौन तन्हाई है/
नसीब कैसा है तेरा सनम,
तुझे मैंने कभी मुस्कराते नहीं देखा/
खुशगवार देखा जब औरों को,
गुलिस्तां तेरा वीरान देखा/
मुझे मालूम नहीं कि,
जाम औरों को पिलाया या नहीं/
दिखा डर जमाने का रुख्सत,
मयखाने से किया या नहीं/
मैंने हँसती फिजाओं में सनम,
डूबते सूरज की लाली देखी है/
मदभरी तेरी आँखों में मस्ती,
लबों पर तेरे प्यार की लाली देखी है/
दर्द सा दिल में होता है मेरे,
खामोश तुझे जब मैं पाता हूँ/
आ जाती हो जब- जब मेरी बाहों में,
दर्देदिल की दवा पा जाता हूँ/
हमेशा मैंने देखी खुशी तेरी,
निहारा ही तुझे केवल/
तेरी जफा से मुझे कोई गिला नहीं,
गम में पुकारा केवल/
जो किया सो किया तुमने,
आगे फिर कभी ऐसा न करो/
मेरी इस मासूम मुहब्बत को,
सनम तू यूँ बदनाम न करो/
राजीव रत्नेश
******************
उस्तादों से उस्तादी क्या,
भला आपसे गुस्ताखी क्या/
मिला मौका तो प्यार किया,
वरना आप से यारी क्या/
राजीव रत्नेश
-----------------

No comments:
Post a Comment