Saturday, February 28, 2026

लम्हा-लम्हा टपका ( गजल)

फुदकते फिरते थे पंछी जिस शाख पर,
आज दश्त का वो शजर क्या हुआ/

सर का घूँघट सरक आया दोश पर,
खतावार थे तुम, तुम्हारा भरम क्या हुआ/

चूमने को बेताब रहा करती थीं सदा,
रुख्सार के काकुल का झूमर क्या हुआ/

ख्वाबों में तो सदा मेरे साथ ही रहते हो,
हो जाओगे पराए, वो खबर क्या हुआ/

थे न तुम्हारी नसीहतों के काबिल भी हम,
बेदखल हुआ दिल से, दिल का असर क्या हुआ/

आए हो मेरे घर पर बिन बताए, बिन बुलाए,
रकीब के मुँह पर तमाचा, इसमें गजब क्या हुआ/

तुम्हारी आँखों से अश्क दम- ब- खुद ढुलके,
गिरा जो आके मेरे आगोश में, वो समर क्या हुआ/

अरमानों का कारवां तेरी रहगुजर से गुजरा,
साथ का तमाम लाव-लश्कर क्या हुआ/

लम्हा-लम्हा टपका आँसुओं के साथ' रतन',
यादों के जुनूं से न झुका, वो सर क्या हुआ//

            राजीव रत्नेश
        ***************

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!