Saturday, February 28, 2026

जिन्दगी के मजे ले लें( नज्म)

वो आएँगे और जामे- नजर पिलाएँगे,
इसी इंतजार ने मुझे मरने न दिया/
सौपेंगे वो मुझे अपनी भरपूर जवानी,
इसी बात ने मुझे आँखे मूँदने न दिया/

साथी थे वो बचपन के मेरे,
विछड़ गए थे आँधियों के शोर में/
हम किस कदर चाहते थे उन्हें,
कि लौटेंगे वो बारिशे- झकझोर में/

हाले-दिल और बयां करते किससे,
वही तो हाजिरे- सुकूं थे, सिमटे फासले,
दूर जाकर प्यासे थे वो भी, मैं भी
उनकी चाहत ने मेरे को संभलने न दिया/

कशिश थी कुछ यूँ मेरी सदा में,
लौट आना पड़ा मदमाती अदा से/
हम उन्हें मुला के भी क्या करते,
कोई दूसरा हमसे फांसते न बना/

अंधेरी गलियों से निकल कर,
नई सड़क पे उनसे मिला करते थे/
उस मिलन में बिछड़ना था शामिल,
एक बार ऐसी मिल, फिर बिछड़ना न हो/

तेरा इंतजार है जब तक सांसों का जहां है,
आबाद हमेशा रहेगी दुनिया, तमाशे यही रहेंगे/
लोग तो मिल- मिल कर बिछड़ते रहेंगे,
आजा जिंदगी के भरपूर मजे ले लें//

             राजीव रत्नेश

No comments:

About Me

My photo
ROM ROM SE KARUNAMAY, ADHARO PE MRIDU HAAS LIYE, VAANI SE JISKI BAHTI NIRJHARI, SAMARPIT "RATAN" K PRAAN USEY !!!