एक नया आयाम मिला/
पर अपने खोलने को,
उन्मुक्त आस्मान मिला/
खोजने थे मोती गहराई में,
समंदर का मुझे माप मिला/
अर्थहीन दिल की पगडंडी पर,
खिली बहार का साथ मिला/
दिल के जख्मों के लिए,
मदावा हुआ, तेरा इलाज मिला/
अपने लिए तो कम फिरभी,
तेरे लिए बेअंदाज मिला/
खरोंच लगी थी शीश- ए- दिल पर,
भरने को मरहम ईजाद किया/
फितरत है ये मेरे दिल की,
तुझे पाने को हर तरीका इस्तेमाल किया/
जो तू न मिली साहिल पे,
समंदर में जाकर जाल संभाल लिया/
मोती तो गहरे पानी में ही होता है,
ऊँचाई पर जाकर गहरी छलांग लिया/
हम तो कर मिटे तेरी अदा पे,
फुर्कत में ही याद किया/
एक सिसकारी के साथ बस,
तेरा ही तो एक नाम लिया/
यह भी जोश बस नया-नया है,
जो अदा- ओ- नाज का जाम पिया/
रोज-रोज के वादों का क्या' रतन',
' हीरक जयंती' का तुमसे ही आगाज किया//
राजीव रत्नेश
+++++++++++++

No comments:
Post a Comment